17 साल के बच्चों का 30 सितंबर तक आधार अपडेट नि:शुल्क

नवभारतटाइम्स.कॉम
aadhaar of children up to 17 years free update till september 30 uidais big announcement
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( UIDAI ) ने 5 साल तक के बच्चों और 17 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का आधार अपडेट 30 सितंबर तक मुफ्त कर दिया है। UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से शनिवार को स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों में बच्चों के आधार अपडेट के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।