Monkey Menace At Queen Mary Hospital Panic Among Patients And Staff
क्वीन मेरी के वॉर्डों में बंदरों का आतंक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी) में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल परिसर में आए दिन बंदरों के घुसने से मरीज, तीमारदार और कर्मचारी परेशान हैं। बंदर न सिर्फ वॉर्डों में पहुंच रहे हैं, बल्कि अस्पताल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शनिवार को क्वीन मेरी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित गायनी वॉर्ड में तीन बंदर घुस गए। बंदरों को वॉर्ड के अंदर देखकर मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। बंदरों ने मरीजों के सामान को खंगालना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और तीमारदारों ने मिलकर बंदरों को भगाया। क्वीन मेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल का कहना हैं किबंदरों की समस्या को देखते हुए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी न हो।