शकुंतला विवि में 1 तक होंगे आवेदन

नवभारतटाइम्स.कॉम
application deadline extended for ug and pg courses at shakuntala university apply now till july 1
nNBT न्यूज,लखनऊ : डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने स्नातक (नॉन-सीयूईटी) और परास्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 1 जुलाई कर दी है। विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट या हेल्पलाइन 8887222060 से ली जा सकती है।

30 जून तक होंगे आवेदन : एलयू और ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र की पीएचडी सीटों पर ऐडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भाषा विवि में कल से कक्षाएं : ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सोमवार से नए सत्र में कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।