Intensive Inspection Campaign On School Buses From July 1 Special Focus On Safety Standards
1 जुलाई से स्कूली बसों के खिलाफ जांच अभियान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : परिवहन विभाग एक से 31 जुलाई तक स्कूली बसों की फिटनेस संबंधी जांच के लिए अभियान चलाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर बसों की तकनीकी खराबी, फिटनेस, सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। साथ ही चालकों का भी भौतिक सत्यापन, जांच इत्यादि की जाएगी। जांच में बस बॉडी की संरचना, बस की छत की निर्धारित भार मानक के अनुसार मजबूती, सीट व सीट एंकरेज टेस्ट, बॉडी चेसिस माउंटिंग टेस्ट, आपातकालीन गेट इत्यादि पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही बसों में क्षमता के अनुरूप एबीएस टाइप, ड्राई पाउडर, फायर उपकरण की जांच की जाएगी।