Jrfnet Qualified Students Exempted From Phd Entrance Exam Direct Interview Opportunity
JRF को नहीं देना होगी प्रवेश परीक्षा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र के लिए चल रही पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों को ऐडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हें हर बार की तरह एंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) में शामिल नहीं होना पड़ेगा। यूजीसी-नेट, जेआरएफ और क्वॉलीफाई फॉर पीएचडी वाले अभ्यर्थी सीधे इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे।
प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने बताया कि अभी तक यूनिवर्सिटी में पीएचडी ऐडमिशन के लिए नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वेटेज दिया जाता था, जिसमें जेआरएफ को 10 अंक और नेट को 3 अंक मिलते थे। नए पीएचडी ऑर्डिनेंस में इन्हें प्रवेश परीक्षा से मुक्त रखते हुए इंटरव्यू के बाद सीधे ऐडमिशन के लिए पात्र माना गया है। सीटें रिक्त रहने पर ही रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट कराया जाएगा।