Lucknow Mayors Strict Directive Resolve School Tax Disputes In One Week Encroachment Not Tolerated
स्कूलों के टैक्स विवाद एक सप्ताह में निपटाएं : मेयर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : स्मार्ट सिटी सभागार में शनिवार को नगर निगम की समीक्षा बैठक हुई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्कूलों के एनुअल रेंटल वैल्यू (ARV) और जलकल टैक्स से जुड़ी लंबित आपत्तियों को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाला सफाई व सिल्ट आदि के शत प्रतिशत उठान पर सभी जोनल अधिकारियों को काम पूरा करने का प्रमाण पत्र देना होगा। मेयर ने निर्देश दिया कि पहले उन इलाकों में सड़कें बनेंगी, जहां आबादी रह रही है।