Lucknows Saga Hear Untold Stories In Bharat Talks From The Mouths Of Legends
आज सुनिए लखनऊ की दास्तान, दिग्गजों की जुबानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : ' भारत डायलॉग्स ' और ' सेमीकोलंस ' रविवार को लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित 'द एवीयान लक्स सेरेनिटी' होटल में 'भारत टॉक्स' का आयोजन करने जा रहे हैं। 'नवभारत टाइम्स' के सहयोग से होने वाले इस अनूठे टॉक शो में यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।
'भारत डायलॉग्स' की संस्थापक पूजा प्रियंवदा और विवेक सत्य मित्रम इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मंच पर शहर के प्रबुद्ध जन लखनऊ की संस्कृति और उससे जुड़ी अनकही कहानियां साझा करेंगे। मुख्य वक्ताओं में चंद्र प्रकाश, मो. उस्मान, माधवी कुकरेजा, मनोज राजन त्रिपाठी, हिमांशु बाजपेयी, चंद्रशेखर वर्मा और डॉ. रवि भट्ट जैसे कई दिग्गज शामिल हैं।