Fsda To Create Awareness Among Traders Before Action Emphasis On Food Safety
कार्रवाई से पहले कारोबारियों को जागरूक करेगा FSDA
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने से पहले FSDA उन्हें जागरूक करेगा। पैम्फ्लेट और विडियो से लोगों को खाद्य पदार्थों के घरेलू जांच की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही, ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में शनिवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि उपलब्धता पर एडीएम पूर्वी एमपी सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक में यह जानकारी दी गई।
बैठक के बाद ' ईट राइट कैंपस ' और ' ईट राइट स्कूल ' के रूप में प्रमाणित छह संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इनमें SBI लोकल हेड ऑफिस कैंपस के लिए एजीएम मधुकर अग्रवाल, CDRI कैंपस के लिए सरिता त्रिपाठी, केजीएमयू कैंपस के लिए अश्वनी व मनोज कुमार, चौधरी चरण सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट कैंपस के लिए सुमित गोयल, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए शशिकांत वर्मा और पिपरसंड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए सुमन कटियार शामिल रहीं।