Adani Oyster Grande Security Guards Strike Over Unpaid Salaries Dues For Two Months
वेतन न मिलने पर सिक्यॉरिटी गार्ड ने की हड़ताल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: सेक्टर-102 स्थित अडानी ऑयस्टर ग्रांडे सोसायटी में शनिवार को सिक्यॉरिटी गार्ड ने हड़ताल कर दी। उनका आरोप है कि दो महीने से बस आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन वेतन नहीं दिया गया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवदीप कौर सिद्धू ने बताया कि अभी तक आरडब्ल्यूए को सोसायटी का हैंडओवर नहीं की गई है। सुरक्षा कर्मचारियों के वेतन के भुगतान में देरी होती है। यह गंभीर मामला है और इसका असर सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। जब सिक्यॉरिटी एजेंसी जीकेएन से बात की गई तो एजेंसी ने बताया कि उसे मैनेजमेंट एजेंसी ब्राइटस्टोन से भुगतान नहीं मिला है। ब्राइटस्टोन से संपर्क करने पर बताया गया कि अडानी रियल्टी से भुगतान नहीं किया गया है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि सोसायटी के निवासी हर महीने समय पर सीएएम शुल्क का भुगतान कर रहे हैं। वहीं अडानी मैनेजमेंट टीम ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर ली गई है। लंबित वेतन बुधवार तक उनके खातों में भेज दिया जाएगा।