Bjp Avadh Regions New President Awadhesh Dwivedi Takes Charge Vows To Strengthen The Organization
भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा के अवध क्षेत्र के नए अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पूर्व अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने अवधेश द्विवेदी को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा, नीरज सिंह मौजूद रहे। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों, मोर्चा और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर प्रयास करेंगे।