बास्केटबॉल में मध्य यूपी सब एरिया चैंपियन

नवभारतटाइम्स.कॉम
central up sub area champion in basketball command troops unit runner up
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : मध्य कमान स्टेडियम में आयोजित बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्यालय मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि कमांड ट्रूप्स यूनिट ने उपविजेता स्थान हासिल किया। समापन समारोह में सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।