Chapad Attack For Asking Pan Masala Money Shopkeeper Injured
पान मसाले के पैसे मांगने पर चापड़ से किया हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: पाना मसाला और चिप्स के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति घर से चापड़ निकाल लाया और दुकानदार पर हमला कर दिया। हमले में दुकानदार घायल हो गया। हुसैनगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
हुसैनगंज छितवापुर भेड़ीमंड़ी निवासी लकी भारती की इलाके में ही परचून की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नाका विजय नगर निवासी हरीशचंद्र धानुक ने पान मसाला, चिप्स और पानी की बोतल ली थी। वह पैसे दिए बगैर जाने लगा। टोकने पर हरीशचंद्र दुकानदार लकी भारती से भिड़ गया। मामला बढ़ने पर गाली-गलौच करते हुए चला गया। कुछ ही देर बाद वह घर से चापड़ लेकर आ गया। धक्का-मुक्की के दौरान उसने चापड़ के मुट्ठे से लकी पर वार कर दिया। आंख के ऊपर मुट्ठा लगने से लकी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।