'विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं'

नवभारतटाइम्स.कॉम
compromise on quality of development works not tolerated minister rao narbir singh
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

हरियाणा के उद्योग व वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।सफाई व्यवस्था, वर्षा जल संचयन, तालाबों का पुनर्जीवन, ड्रेनेज नेटवर्क, नई जोनिंग व्यवस्था, प्रॉपर्टी आईडी, राजस्व संग्रह और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी ठेकेदार को उसकी क्षमता से ज्यादा काम न दिया जाए। एजेंसी समय पर काम पूरा नहीं करतीतो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिक देरी का असर लोगों की सुविधाओं पर पड़ता है, ये स्वीकार्य नहीं है। मॉनसून से पहले सड़क, सीवर और ड्रेनेज से जुड़े सभी काम पूरे किए जाएं। चेतावनी दी कि किसी भी इलाके में लंबे समय तक खुदाई की स्थिति नहीं रहनी चाहिए।
नई जोन व्यवस्था से सुधरेगा शहर प्रबंधन : बैठक में नगर निगम की नई जोनिंग व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 366 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, सीवरेज, पेयजल, जल निकासी, पार्क और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्य तेजी से चल रहे हैं। मंत्री ने प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े काम भी समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में अडिशनल कमिश्नर अंकिता चौधरी, यश जालुका, रविंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें