जल संरक्षण के लिए मिला इनाम, परढीले इंतजाम से नालों में फिर बहेगा बारिश का पानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
water conservation award wasted ghaziabad nagar nigam fails to install rainwater harvesting systems rainwater to flow into drains
n गाजियाबाद : शहर में मॉनसून दस्तक देने वाला है, लेकिन नगर निगम की ओर से बारिश के पानी को सहेजने की सबसे अहम योजना अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल सकी है। नगर निगम को मिले दो करोड़ रुपये के पुरस्कार से शहर में 150 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने थे, लेकिन चार बार टेंडर जारी होने के बाद भी एक भी सिस्टम नहीं लग पाया है। ऐसे में इस बार भी बारिश का बड़ा हिस्सा बिना संरक्षित हुए नालों के रास्ते बह जाएगा, जबकि शहर लगातार गिरते भूजल स्तर की चुनौती से जूझ रहा है।

पिछले वर्ष नवंबर में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में तत्कालीन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और राष्ट्रपति ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मेयर और नगर आयुक्त को प्रशस्ति पत्र और दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की थी। इसका उपयोग शहर के अलग-अलग स्थानों पर 150 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए किया जाना था, ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण हो सके।
मॉनसून सिर पर, फिर भी नहीं हुआ काम

कई महीने बीत जाने के बाद भी योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम चार बार टेंडर जारी कर चुका है लेकिन किसी एजेंसी के सामने नहीं आने से पूरी परियोजना अटकी हुई है। अब जबकि मॉनसून शुरू होने में करीब एक सप्ताह का समय बचा है, योजना का लाभ इस वर्ष भी मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।