Dlf Demolition Affected Residents Appeal To Minister Demand Permanent Solution
DLF में तोड़फोड़ को लेकर मंत्री से मिले रेजिडेंट्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव : DLF क्षेत्र में सीलिंग व तोड़फोड़ के बीच प्रभावित परिवारों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से मुलाकात की। कार्रवाई पर रोक लगाने के साथ लोगों ने स्थायी समाधान निकालने की मांग की। कहा कि कार्रवाई से लोगों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि वे कानून का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि सरकार से ऐसी स्पष्ट नीति बनाने की मांग कर रहे हैं जिससे वर्षों से यहां रह रहे लोगों और इस क्षेत्र से जुड़े हजारों कामगारों के रोजगार पर असर न पड़े। मंत्री ने इस मामले को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।