Truck Driver Threatens To Crush Female Inspector For Breaking Traffic Rules Accused Absconding
नियम तोड़ने से रोका तो दी ट्रक से कुचलने की धमकी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सेक्टर-57 एरिया में शुक्रवार दोपहर को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर रोके जाने से गुस्साए एक ट्रक चालक ने महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड को ट्रक से कुचलकर मारने की धमकी दी। आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सचिन यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह पूर्वी जोन-4 की महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीम के साथ सेक्टर-57 रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक गलत लेन में आता दिखा। टीम ने ट्रक को रुकवा लिया। चालक को नियमों का पालन करने की हिदायत दी, तो वह भड़क गया। ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड धीरज और महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर को ट्रक से उड़ाने की धमकी दी।