SUV से किया खतरनाक स्टंट, विडियो हुआ वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम
suvs dangerous stunt thar creates havoc on dwarka expressway video goes viral
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

द्वारका एक्सप्रेसवे पर शॉर्ट विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर लाइक्स और कमेंट पाने के चक्कर में वाहन चालक लगातार दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक और विडियो सामने आया है। जिसमें एक थार गाड़ी के चालक ने न सिर्फ सड़क पर खतरनाक तरीके से गाड़ी को ड्रिफ्ट कराया, बल्कि एक्सप्रेसवे पर साथ चल रही तीन अन्य गाड़ियों के बीच मौत का खेल भी खेला।
इस जानलेवा स्टंट का थार के पीछे चल रही एक गाड़ी में बैठे लोगों ने विडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। विडियो सामने आने के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल विडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में तेज रफ्तार थार सड़क के बीचों-बीच अचानक घूमती है। टायर घिसने की तेज आवाज के साथ गाड़ी सड़क पर नाचती हुई नजर आ रही है। इस दौरान थार के ठीक पीछे और बराबर में अन्य गाड़ियां भी चल रही थीं। गनीमत रही कि इस दौरान थार का संतुलन नहीं बिगड़ा अन्यथा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले से जुड़ा एक और विडियो भी वायरल हो रहा है, जो इसी थार का बताया जा रहा है। इस विडियो में थार चालक तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए खेड़कीदौला टोल प्लाजा से निकलता दिखाई दे रहा है। वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी चालक तेज रफ्तार में गाड़ी भगाकर वहां से रफूचक्कर हो गया। विडियो के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की पहचान और उसके मालिक का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेकमेंडेड खबरें