जलभराव रोकने के लिए गठित की विशेष टीमें

नवभारतटाइम्स.कॉम
manesar municipal corporation on alert to prevent waterlogging before monsoon special teams formed
n NBT रिपोर्ट, मानेसर : मॉनसून में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम मानेसर अलर्ट मोड में है। कमिश्नर प्रदीप सिंह ने जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। टीमों को निगम क्षेत्र के बरसाती नालों, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कर मॉनसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर निरीक्षण करने और जल निकासी की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। काम होने के बाद संबंधित अधिकारियों को एक प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) कमिश्नर कार्यालय में जमा करना होगा। दोनों डिवीजनों के संबंधित जॉइंट कमिश्नरों को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जाूइंट कमिश्नर अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे काम और इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे। क्षेत्र में कुल 23 संभावित जलभराव वाले हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं।

रेकमेंडेड खबरें