Dispute With Brother Over Mobile Angry Sister Committed Suicide
भाई ने नहीं दिया मोबाइल तो बहन ने दे दी जान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, मलिहाबाद: थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर /रहमतनगर गांव में मोबाइल न मिलने से नाराज़ रानी ( 13) ने भाई को कमरे में बंद कर घर के हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। रानी नई बस्ती धनेवा गांव के प्रतगतिशील पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली थी। मौके पर जानकारी हुई कि रानी के पिता मोहम्मद शोएब, मां रीना और चार वर्षीय बेटी फरहीन के साथ शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे गांव में ही अपनी बुजुर्ग दादी के ऑपरेशन के संबंध में उनके घर गए हुए थे। घर पर रानी और बेटा दाऊद था। दोनों मोबाइल देखने लिए झगड़ा करने लगे। मोबाइल भाई दाऊद के लेने से नाराज़ रानी ने कमरे से निकल कर बाहर से दरवाजे में बेलन लगा दिया और घर के हाल में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।