ऐच्छर मार्केट और सेक्टर 37 में हटाया अतिक्रमण

नवभारतटाइम्स.कॉम
encroachment removal campaign in aichhar market and sector 37 relief from traffic jams
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण विभाग ने शनिवार को ऐच्छर मार्केट के मुख्य मार्ग और सेक्टर-37 की सर्विस रोड पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई सामाजिक संगठनों द्वारा लंबे समय से की जा रही शिकायतों के बाद की गई। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगी रेहड़ी, ठेली और पटरी दुकानों को हटाया गया, जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। सामाजिक कार्यकर्ता कविता शर्मा ने बताया कि रेहड़ी-पटरी वालों के सड़क घेरने से वाहनों का आवागमन बाधित होता था और शाम के समय स्थानीय निवासियों को भीषण जाम से जूझना पड़ता था। प्राधिकरण की टीम ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर सड़क और सर्विस रोड को पूरी तरह खाली कराया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अब यातायात सुचारु होगा और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों व स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।