फुटबॉल फेस्ट में दिखा बच्चों, युवाओं में जोश

नवभारतटाइम्स.कॉम
fun football fest sees enthusiasm of children and youth over 1000 players participate
nNBT न्यूज, लखनऊ

फन रिपब्लिक मॉल में चल रहे फीफा थीम आधारित 'फन फुटबॉल फेस्ट' में बच्चों और युवाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग मुकाबले शुरू हो चुके हैं और अब तक करीब एक हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रतियोगिता में लखनऊ की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को अंडर-10, अंडर-12, अंडर-13 और अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए।
इस महोत्सव का उद् घाटन उत्तर प्रदेश का अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके वरिष्ठ फुटबॉलर प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया था। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगी मैच हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खेले जा रहे। बाकी दिनों में फुटबॉल प्रेमी स्किल चैलेंज, पेनल्टी शूटआउट और अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। 25 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव का मकसद युवाओं में फिटनेस, टीम भावना और फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है।