नवनीत सहगल अध्यक्ष, विराज सागर चेयरमैन बने

नवभारतटाइम्स.कॉम
navneet sehgal becomes president of uttar pradesh badminton association viraj sagar appointed chairman
nNBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ को नई कार्यकारिणी मिल गई है। गोमतीनगर स्थित यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई वार्षिक सामान्य बैठक में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। पूर्व आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विराज सागर दास चेयरमैन, सुधर्मा सिंह सचिव और रवींद्र चौहान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त जिला जज और रिटर्निंग ऑफिसर हरिमंगल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।