गन्ना किसानों को बीमा के प्रति जागरूक किया जाएगा

Contributed byDeep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
special campaign to make sugarcane farmers aware of insurance
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बीमा और पारिवारिक सुरक्षा के प्रति गन्ना किसानों को जागरूक करने के लिए जुलाई दूसरे सप्ताह में अभियान चलाया जाएगा।

गन्ना आयुक्त ने कहा कि इसकी कार्ययोजना बनाने के लिए 30 जून से पहले जिला गन्ना अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला प्रबंधक, गन्ना समिति अध्यक्ष, इफको प्रतिनिधि, चीनी मिलों के अधिकारी वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और समिति के सचिव शामिल होंगे। छोटी समितियों में तीन दिन और बड़ी समितियों में पांच दिन किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठियों में बीमा योजनाओं के प्रचार, नामांकन, बैंकिंग सेवाओं, और किसान सुविधाओं के लिए काउंटर लगाए जाएंगे। इन पर किसानों को जागरूक किया जाएगा।