Special Childrens Education Officials To Receive Special Training
विशेष बच्चों की शिक्षा के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बधिर और दृष्टिहीन छात्रों को प्रभावी शिक्षा के लिए विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय यह प्रशिक्षण देगा। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में तीन जुलाई को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों, खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशिक्षण का मकसद शिक्षकों, स्पेशल एजूकेटर्स, टीचर एजूकेटर्स में विशेष बच्चों के प्रति विशेष समझ और संवेदनशीलता विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान बधिरांधता के कारण, प्रभावी सांकेतिक संवाद, स्पर्श आधारित संप्रेषण, जरूरी तकनीकों, आजीविका सहित कई मुद्दों की जानकारी दी जाएगी।