स्ट्रोक में देरी, हर मिनट नष्ट हो सकती हैं 19 लाख ब्रेन सेल्स

नवभारतटाइम्स.कॉम
stroke 19 lakh brain cells lost every minute know how to save a life
n NBT न्यूज, लखनऊ : स्ट्रोक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें इलाज में हर मिनट की देरी मरीज के मस्तिष्क की करीब 19 लाख ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ और आईएमए अयोध्या के सीएमई कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. रतीश जुयाल ने कहा कि समय पर स्ट्रोक की पहचान और थ्रोम्बोलाइसिस जैसे उन्नत उपचार से मरीज की जान बचाने के साथ स्थायी विकलांगता का खतरा भी कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित कपूर ने किडनी स्टोन के आधुनिक उपचार की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने नई चिकित्सा तकनीकों और बेहतर मरीज देखभाल पर भी विस्तार से चर्चा की।