Three Killed Two Injured In Horrific Car cantor Collision In Jind
जींद में कार पर पलटा कैंटर, तीन की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, जींद
जुलाना खंड के गांव लजवाना के निकट 152डी पर शनिवार अल सुबह कार पर कैंटर आ गिरा। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। करनाल से परिवार राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों के कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। घायल महिलाओं की हालत गंभीर देख उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सडक़ पर आवारा पशु आने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।