8 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई गुना मुनाफे का देता था झांसा

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow balloon cylinder explodes 3 injured
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : ठाकुरगंज इलाके में शीशमहल मोड़ के पास सोमवार रात गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर विस्फोट के साथ फट गया। मोहनी पुरवा निवासी जमाल गैस वाले गुब्बारे बेचते हैं। सोमवार रात करीब दस बजे 10:00 बजे शीशमहल मोड़ के पास वह गैस भरकर गुब्बारे बेच रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। सिलिंडर की चपेट में आने से जमाल के अलावा इलियास और जाकिर झुलस गए। विस्फोट की आवाज से इलाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बताया कि धमाके की अावाज आधा किमी तक सुनी गई। सूचना पर थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल इलियास, जाकिर और जमाल को इलाज के लिए भेजा। थाना प्रभारी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है।