हॉर्न बजाते हुए दौड़ा रहा था कार, कटा 25 हज़ार का चालान

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में एक फॉर्च्युनर चालक को हॉर्न बजाते हुए गाड़ी चलाने पर 25,500 रुपये का भारी चालान थमाया गया। यातायात पुलिस ने शहर के सरकुलर रोड पर यह कार्रवाई की। इसी तरह लाल और नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक पर भी चालान हुआ। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

car driven with horn honking challan of 25 thousand issued

nNBT न्यूज, रेवाड़ी : हॉर्न बजाते हुए फॉर्च्युनर दौड़ा रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उसका 25 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। शहर के सरकुलर रोड पर एक फॉर्च्युनर चालक हॉर्न बजाते हुए जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने यातायात पुलिस को दे दी। पुलिस ने फॉर्च्युनर को रोका और उसके चालक मनीष कुमार को 25500 रुपये का चालान थमा दिया। इसी तरह लाल और नीली बत्ती लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने रोका। पुलिस ने उसके चालक राहुल को भी चालान थमा दिया। यातायात पुलिस प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।