होटलकर्मी ने फंदा लगा दी जान, जांच शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के खेड़कीदौला में एक होटलकर्मी ने प्रेम संबंधों में आई कड़वाहट के कारण आत्महत्या कर ली। मूल रूप से बागेश्वर, उत्तराखंड के रहने वाले संजय ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रेमिका से ब्रेकअप का जिक्र है।

gurugram hotel worker commits suicide due to souring love affairs investigation begins

nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : खेड़कीदौला एरिया में एक युवक ने प्रेम संबंधों में आई खटास के चलते मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक स्यूसाइड नोट मिला हुआ है, जिसमें प्रेमिका से ब्रेकअप का जिक्र किया गया है। संजय दो महीनों से रामपुरा की ढाणी में किराए के कमरे में रह रहा था और पास के ही एक होटल में काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि संजय का कोलकाता की एक युवती के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पहले गोवा में साथ रहते थे और करीब दो माह पूर्व ही गुड़गांव शिफ्ट हुए थे। बताया जा रहा है कि करीब दो सप्ताह पहले युवती ने अचानक संजय से बातचीत बंद कर दी थी। इससे वह तनाव में था। रविवार शाम को परिजनों और दोस्तों ने उसे फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर दोस्त जब कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था, कमरे में संजय का शव फंदे से लटका मिला।