n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: गोमती नगर स्थित मरीन ड्राइव अपनी खूबसूरती खोती जा रही है। चटोरी गली के रेस्तरां से निकलने वाले गंदे पानी और ड्रेनेज सिस्टम की कमी के कारण मरीन ड्राइव की पहचान मानी जाने वाली लाल संगमरमर की दीवारें अब काली पड़ने लगी हैं।
चटोरी गली के रेस्तरां का पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है। एलडीए द्वारा उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने से गंदगी सड़कों पर जमा हो रही है। इस कारण पैदल चलने वालों और पर्यटकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एलडीए के अफसरों का कहना है कि चटोरी गली से बहने वाले पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है। एक महीने के भीतर समस्या दूर हो जाएगी।


