16 वर्षों से फरार डकैत को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 साल से फरार चल रहे डकैत शैलेंद्र सिंह को लखनऊ के पीजीआई इलाके से दबोच लिया है। गुजरात में डकैती और अन्य गंभीर मामलों में वांछित शैलेंद्र सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम था। उसकी तलाश में एसटीएफ लंबे समय से जुटी थी।

16 years absconding dacoit shailendra singh caught by stf rs 30000 reward on him

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गुजरात में डकैती व अन्य गंभीर आरोपों में 16 वर्षों से फरार डकैत शैलेंद्र सिंह को एसटीएफ ने गुरुवार को पीजीआई इलाके से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के मुताबिक सूरत क्राइम ब्रांच के एसआई शैलेश बिहारी दूबे ने एसीटीएफ को बताया कि सूरत डकैती में शामिल शैलेन्द्र सिंह 16 वर्षों से फरार है। उसके ऊपर 30 हजार रुपये का इनाम है। हाल में उसकी लोकेशन पीजीआई स्थित वृंदावन कॉलोनी में मिली। एसटीएफ के एएसपी अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शैलेन्द्र सिंह वृंदावन योजना के सेक्टर-9 से गिरफ्तार कर लिया गया।