nNBT न्यूज, लखनऊ : ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी मार्बल कारोबारी इमरान की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। बेटे फैजान ने फांसी के फंदे पर लटके पिता इमरान के हाथ, पैर और मुंह पर टेप लगा होने का दावा किया था। शुक्रवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
ऐसे में इमरान के हाथ पैर और मुंह पर टेप कैसे लगा, पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

