मीठे पानी की मछलियों की आबादी पिछले पांच दशक में लगभग 81% घट चुकी है। नदियों में बनने वाले बांध, प्रदूषण और बेशुमार शिकार के कारण मछलियों पर यह संकट छाया है। ये मछलियां मत्स्य उद्योग और करोड़ों लोगों की आजीविका के लिए महत्वपूर्ण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के संकट को रोकने के लिए नदियों की सुरक्षा जरूरी है।

