रामनवमी के दिन लगे भंडारे

नवभारतटाइम्स.कॉम

वसुंधरा के सेक्टर-15 शिखर एनक्लेव सोसायटी में रामनवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समाजसेविका नेहा छिपा ने रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक बताया।

bhandara organized in vasundhara on ram navami devotees partake in prasad know its significance

n NBT रिपोर्ट, वसुंधरा : सेक्टर-15 शिखर एनक्लेव सोसायटी में शुक्रवार को रामनवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समाजसेविका नेहा छिपा ने बताया कि रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है। रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। मौके पर रोहित कश्यप, विकास सारण, नेहा छिपा, सतीश राणा, राजेश पवार, आशिमा चौहान, बी सी लोहानी व शिल्पी गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।