n NBT रिपोर्ट, टीला मोड़
इंद्रप्रस्थ योजना कॉलोनी ब्लॉक-डी में पिछले कुछ दिन से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का पानी मुख्य सड़क पर भरा गया है। कॉलोनी में आने जाने का यह मुख्य रास्ता है। इस पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के डंपर भी आते जाते हैं। निवासियों का कहना है कि नवरात्र के व्रत के दिनों और पूजा आयोजन में भी गंदे पानी को पार करके मंदिर आना जाना पड़ रहा है। वहीं, सीवर के गंदे पानी की दुर्गंध से सांस लेना दूभर हो गया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि इस मुख्य सड़क को आरडब्ल्यूए ने आपस निवासियों से फंड जमा करके बनाया था। अब लगातार सीवर का पाने बहने और भरने से सड़क भी ख़राब हो रही है। निवासियों का कहना है कि कॉलोनी मेन सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहने, घरों में सीवर का पानी भरने और घर के बाहर सीवर बहने से फ्लैट की नीव भी कमजोर हो रही है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि सीवर की भारी समस्या के लिए कई बार पत्राचार किए गए। प्राधिकरण के अधिकारियों से लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

