8.2 लाख करोड़ जुटाएगी सरकार

नवभारतटाइम्स.कॉम

केंद्र सरकार अपने खर्चों को पूरा करने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सरकार बाजार से 8.2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। यह राशि सरकारी बॉण्ड्स के माध्यम से जुटाई जाएगी। यह कदम सरकार के वित्तीय प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

government to raise rs 82 lakh crore plan to meet fiscal deficit

पीटीआई, नई दिल्ली: केंद्र सरकार अपने खर्चों और कमाई के बीच के अंतर (राजकोषीय घाटे) को भरने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान बाजार से 8.2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने की योजना बना रही है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह पैसा सरकारी बॉण्ड्स के जरिए बाजार से लिया जाएगा।