$ के मुकाबले पहली बार 94 पार हुआ ~

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 94.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। यह गिरावट 89 पैसे की रही। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल के दाम कम होने तक रुपये की स्थिति में सुधार मुश्किल है। विदेशी मुद्रा भंडार में भी 11.413 अरब डॉलर की कमी आई है।

rupee crosses 94 against for the first time closes at historic low

शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 89 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 94.85 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक कच्चे तेल के दाम कम नहीं होते, रुपये की सेहत में सुधार मुश्किल है। शुक्रवार को रुपया 94.18 पर खुला था और कारोबार के दौरान इसने पहली बार 94.50 का स्तर पार किया। दिन खत्म होते-होते यह 94.85 के रेकॉर्ड निचले स्तर पर जाकर थमा। वहीं, RBI के मुताबिक, 20 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर रह गया। RBI रेफरेंस रेट के मुताबिक रुपये का भाव 94.59 रहा।