मशीन सप्लाई के नाम पर "12 लाख की ठगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में मशीन सप्लाई के नाम पर एक बड़े धोखे का खुलासा हुआ है। लंदन के एक व्यापारी से करीब 12 लाख रुपये की ठगी की गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कंपनी मालिक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। नवंबर 2022 में कंपनी से संपर्क हुआ था। 29,000 डॉलर का कोटेशन भेजा गया।

12 lakhs cheated in the name of machine supply from london businessman faridabad police register case

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

मशीन सप्लाई के नाम पर लंदन के एक कारोबारी से 14,500 डॉलर (करीब 12 लाख रुपये) की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने कंपनी मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लंदन निवासी नूर माये उस्मान ने मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट, फरीदाबाद की अदालत में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत शिकायत दायर की थी। शिकायत में गुरुकुल इंडस्ट्रियल एरिया, सराय ख्वाजा स्थित ग्लोबल कन्वर्जन मशीन कंपनी के मालिक सिमरनजीत सिंह ग्रेवाल, असिस्टेंट मैनेजर पायल शर्मा और सेल्स कंसलटेंट उमा फर्तियाल पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2022 में गूगल के जरिए कंपनी से संपर्क हुआ। इसके बाद वॉट्सऐप पर 29,000 डॉलर का कोटेशन भेजा गया। सौदे के तहत 50 प्रतिशत रकम ऑर्डर के समय और शेष डिलिवरी पर तय हुई। आरोप है कि न तो मशीन भेजी गई और न ही रकम वापस की गई।