रुपये का हाल ठीक, पीएम की साख सबसे ऊपर: FM

नवभारत टाइम्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं की तुलना में ठीक है। उन्होंने विपक्ष पर देश को नीचा दिखाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सीतारमण ने कहा कि वैश्विक सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है।

रुपये का हाल ठीक, पीएम की साख सबसे ऊपर: FM
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपये के पहली बार 95 से नीचे चले जाने के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि दूसरे उभरते हुए देशों की करंसी के मुकाबले रुपये का हाल 'बिल्कुल ठीक' है। लोकसभा में SP सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने विपक्ष पर देश को नीचा दिखाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। रुपये में गिरावट से प्रधानमंत्री की साख की तुलना किए जाने के सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया के सभी देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख सबसे ऊपर है।

SP सांसद धर्मेंद्र यादव ने वित्त मंत्री से पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा, 'क्या आज आप इस बात पर कायम हैं कि प्रधानमंत्री की साख रुपये के साथ गिर रही है या नहीं, जो 60 रुपये का था (डॉलर के मुकाबले) और अब 94-95 रुपये हो गया। इसका स्पष्ट जवाब चाहिए क्योंकि चुनाव जीतने के लिए आप लोगों की बातें कुछ होती हैं और नीतियां बनाने के लिए कुछ दूसरी होती हैं।' वित्त मंत्री ने कहा, 'दो महीने पहले वैश्विक स्तर पर हुए एक सर्वे में सभी प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के बीच भारत के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता सबसे ऊपर रही। भारत के प्रधानमंत्री की साख ऊपर है, ये लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए बार-बार प्रश्नचिन्ह उठा रहे हैं।' सीतारमण ने कहा, 'भारत की इकॉनमी एकदम स्ट्रॉन्ग है।

रेकमेंडेड खबरें