n NBT न्यूज, गाजियाबाद : वियज नगर निवासी 55 वर्षीय दया बीते कुछ महीनों से परेशान थीं। उन्होंने कई प्राइवेट क्लीनिक में दर्द का इलाज कराया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद एमएमजी अस्पताल के डॉ. महेंद्र की सलाह पर उन्हें शनिवार को भर्ती किया गया। सोमवार सुबह उनका ऑपरेशन कर पेट से करीब 10 किलो की बड़ी गांठ निकाली गई। ऑपरेशन को पूरा करने में करीब 1:20 मिनट का समय लगा।



