n NBT न्यूज, आरडीसी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से जिलास्तर पर सपोर्ट पर्सन एवं विभिन्न विभागों के हितधारकों के लिए एकदिवसीय अभिसरण प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता डालसा सचिव संजय सिंह ने की।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पॉक्सो अधिनियम तथा उससे संबंधित प्रक्रियाओं पर साझा समझ विकसित करना, सपोर्ट पर्सन की भूमिका को सुदृढ़ करना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। कार्यशाला में लीगल डिफेंस काउंसिल कमल किशोर उपाध्याय, जिला बाल कल्याण विभाग के लीगल ऑफिसर लोकेन्द्र सिंह तथा सपोर्ट पर्सन एवं पैनल अधिवक्ता चंचल गुप्ता ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।



