कमरे में मिला 10 दिन पुराना शव

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के हरी विहार कॉलोनी में सनसनी फैल गई। एक किराए के कमरे से 55 वर्षीय वरुण का शव मिला। शव 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर चारपाई पर शव मिला। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ballabhgarh 10 day old decomposed body found in rented room sensation in the area

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़: हरी विहार कॉलोनी में एक 55 वर्षीय वरुण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के कमरे से मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और भीतर से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर चारपाई पर व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदेशा है कि मौत करीब 10 दिन पहले हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है।