nNBT न्यूज, लखनऊ : भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों की शैक्षणिक राह अब और भी आसान होगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की भाषा संबंधी कठिनाइयों को समझते हुए एबिलिटी एनहैंसमेंट कोर्स के ढांचे में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस पहल के अंतर्गत अब पाठ्यक्रम में तीन नए व्यावहारिक विषय जोड़े गए हैं, जिससे विदेशी छात्र सुविधानुसार अध्ययन कर सकेंगे। वीसी प्रो. मांडवी सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के पास क्रिएटिव राइटिंग , इंडियन नॉलेज सिस्टम और कम्युनिटी स्टडीज को चुनने का विकल्प होगा।



