दो कॉलोनियों में तोड़े अवैध निर्माण

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना एरिया में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई हुई। डीटीपी इंफोर्समेंट ने पुलिस बल के साथ मिलकर दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। 4.5 एकड़ में फैली इन कॉलोनियों में 10 अवैध निर्माण और तीन बाउंड्री वॉल गिराई गईं। रोड नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया। प्रशासन लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहा है।

bulldozer runs over illegal colonies in sohna 10 constructions demolished

n NBT न्यूज, गुड़गांव : सोहना एरिया में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। डीटीपी इंफोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि सोहना में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। 4.5 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान 10 अवैध निर्माण तोड़े गए। तीन बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। इसके अलावा रोड नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया। डीटीपी के अनुसार लगातार अवैध कॉलोनियों में ताेड़फोड़ की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह अवैध निर्माण न करें।