n NBT न्यूज, गुड़गांव : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का सोमवार को 12वीं कक्षा का हिस्ट्री का पेपर हुआ। जिनका यह लास्ट पेपर था, उन छात्रों ने राहत की सांस ली। कहा कि सभी पेपर अच्छे गए हैं, उम्मीद है कि रिजल्ट भी बेहतर आएगा। परीक्षा केंद्रों पर छात्र समय से पहले ही पहुंच गए थे। पेपर से पहले पैरंट्स भी बच्चों को एग्जाम को लेकर टिप्स देते दिखे। पेपर देकर निकले कुछ छात्रों के चेहरे जहां खिले हुए दिखे तो कुछ मायूस दिखाई दिए। छात्रों का कहना कि एनसीईआरटी पैटर्न के हिसाब से पेपर आया था। कुछ प्रश्न काफी लंबे थे, जिनको हल करने में थोड़ा समय ज्यादा लगा। ऐसे में टाइम मैनेजमेंट करना चुनौती रहा। कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर में सभी प्रश्न पढ़े हुए आए थे। ऐसे में टाइम के हिसाब से पेपर पूरा हो गया।



