अरावली की रखवाली के लिए आम लोग बनेंगे 'इको-वॉरियर'

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में अरावली को बचाने के लिए वन विभाग ने नई पहल की है। अब आम लोग 'इको-वॉरियर' बनकर जंगलों की रक्षा करेंगे। भू-माफिया, अवैध खनन और कचरा डालने वालों पर नजर रखी जाएगी। विभाग ने सूचना बोर्ड लगाए हैं जिन पर मोबाइल नंबर दिए गए हैं। लोग सीधे वन विभाग को अवैध गतिविधियों की जानकारी दे सकेंगे।

common people to become eco warriors for aravallis protection forest departments new initiative

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

शहर के फेफड़े कहे जाने वाली अरावली के जंगलों को भू-माफिया, अवैध खनन और कचरा डालने वालों से बचाने के लिए वन विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब जंगलों की निगरानी केवल वन रक्षकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आम लोग भी ‘इको-वॉरियर’ बनकर इसकी रक्षा में भागीदार बनेंगे। जिला वन अधिकारी जलकार उयाके के निर्देशन में विभाग ने जंगलों के भीतर और प्रमुख मार्गों पर विशेष सूचना बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। इन बोर्डों के जरिए लोगों को अवैध गतिविधियों की जानकारी सीधे वन विभाग तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पर मोबाइल नंबर भी अंकित किए गए हैं।