nNBT न्यूज, बुलंदशहर : शिकारपुर की रहने वाली गायत्री वर्मा 210वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल की है। उनके पिता राजकुमार वर्मा बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी पंक्चर लगाने की दुकान है। गायत्री का कहना है कि जिंदगी में परेशानियों का कोई वजूद नहीं है। अगर हौसला हो तो मेहनत और निरंतरता से नामुमकिन को भी मुमकिन बनाया जा सकता है। उन्होंने अपने इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता को दिया है। उनके पिता उन्हें हमेशा समझाते थे कि बेटी जिंदगी में कुछ ऐसा करना है जिससे कि तुम दुनिया के लिए एक मिसाल बनो।



