पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन के गांव गहलब में पांच साल से फरार चल रहे डिग्गल उर्फ दिगम्बर हत्याकांड के आरोपी भूपेंद्र को बहीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तीन जून 2021 को डिग्गल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

five year fugitive diggal murder accused bhupendra arrested

n NBT न्यूज, हथीन : उपमंडल के गांव गहलब में हुए डिग्गल उर्फ दिगम्बर हत्याकांड के मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी भूपेंद्र निवासी गहलब को बहीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। तीन जून 2021 को रात्रि के नौ बजे अलीका निवासी डिग्गल उर्फ दिगम्बर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के चेचेरे भाई सौरभ के बयान पर बहीन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। केस में आठ नामजद एवं 12 अन्य के नाम एफआईआर में दर्ज कराए गए। इस मामले में गहलब गांव का भूपेंद्र पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी को बहीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।