अधिकारी सीखेंगे मैनेजमेंट

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ विश्वविद्यालय अब सरकारी अधिकारियों को मैनेजमेंट के गुर सिखाएगा। आईआईएम की तर्ज पर यह नया मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें अधिकारियों को काम, स्ट्रेस और वर्कफोर्स मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। पोस्टल विभाग के 164 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह सुविधा पहले केवल आईआईएम और आईआईट में उपलब्ध थी।

government officials to receive management training at lucknow university initiative launched on the lines of iim

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय आईआईएम की तर्ज पर सरकारी अधिकारियों को मैनेजमेंट के गुण सिखाएगा। इसके लिए एलयू में अब मैनेजमेंट डिवेलपमेंट प्रोग्राम शुरुआत की गई है। इसमें अधिकारियों को काम मैनेज के साथ स्ट्रेस, वर्कफोर्स मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। पोस्टल विभाग के 164 अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है। अभी तक IIM और IIT में ही ये प्रोग्राम संचालित किये जाते थे। निदेशक कंसल्टेंसी डॉ. रितु नारंग ने बताया कि हम हर तरह की ट्रेनिंग प्रोवाइड कराएंगे।