n NBT न्यूज, गुड़गांव : 15वीं हरियाणा राज्य जूनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 5 अप्रैल तक होगा। ऐथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का आयोजन करनाल स्थित स्टेडियम में होगा। इस स्टेट चैंपियनशिप में 20 साल तक के एथलीट खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि स्टेट जूनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 26 अप्रैल 2006 के बाद जन्मे और 27 अप्रैल 2010 से पहले जन्मे एथलीट खिलाडी ही हिस्सा ले सकते हैं। 18 साल तक के खिलाड़ी को 2 ट्रैक इवेंट में शामिल होने की अनुमति रहेगी, इसमें से केवल एक इवेंट 200 मीटर की दूरी से अधिक हो सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र, बोर्ड की ओर से जारी 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र देना होगा। ओपन स्कूल प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी। 16 साल से कम आयु वाले एथलीट को रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



